मंगलवार, 30 नवंबर 2021

मेरा बनारस



 मेरा बनारस 


गंगा के घाटों की रौनक ,

जैसे एक सपना सा लगता है ।

अनजान कोई भी हो ,

बनारस सब को अपना सा ही लगता है ।।  ......... 

💦💦💗💦💦


अपना शहर बनारस 


बुद्ध का ज्ञान बनारस ,

जज्बातों का मीठा पान बनारस, 

तुलसी की चौपाई बनारस, 

बिस्मिल्लाह खां की शहनाई बनारस,

संस्कृति का सम्मान बनारस,

मणिकर्णिका का महाश्मशान बनारस, 

दशाश्वमेध की शाम बनारस, 

नुक्कड़ की चाय बनारस, 

बेफिक्रों की राय बनारस, 

लहरों का शोर बनारस, 

अस्सी का भोर बनारस, 

साधु संतों का बसेरा बनारस, 

महादेव के भक्तों का डेरा बनारस, 

बुद्धिजीवियों का व्यस्त बनारस, 

भौकालियों का मदमस्त बनारस, 

घाटों का घाट बनारस, 

तेरा मेरा साथ बनारस, 

ख़्वाहिशों का ठहराव बनारस, 

जीवन का आखिरी पड़ाव बनारस, 

तुम्हारा बचपन बनारस, 

मेरा अल्हड़पन बनारस, 

मन का सुकून बनारस, 

आशिकों का जुनून बनारस, 

खट्टा-मीठा स्वाद बनारस, 

महाशिवरात्रि का प्रसाद बनारस, 

सत्य का आधार बनारस, 

मोक्ष का द्वार बनारस, 

अमरत्व का सार बनारस, 

मां अन्नपूर्णा का दरबार बनारस, 

तुम्हारा दिल बनारस, 

मेरी रूह बनारस, 

शहरों में है खास बनारस,

 देश का नेतृत्वकर्ता सांसद है बनारस।

शहर नहीं, है एहसास बनारस।

💦💦💦💗💦💦💦


यह शहर बनारस है


एक शहर है,

जहाँ  इत्मीनान और ठहर है । 

यहाँ गंगा की लहरे है,

अस्सी पे अठखेलियाँ है ।। 

मणिकर्णिका पे मोक्ष हैं,

लंका पे महानता है ।

जिन्होंने बोया,

विद्या का कल्पवृक्ष है ।। 

इसकी हर बात में रस है, 

यह शहर बनारस है ।। 

💚💥💚💥💚



बनारस  


💦तुम जीने में ख़ुशी रखते होंगे .....💦

💦अपने शहर में हमें मरने का जुनून है ......💦 

💦ई👉 बनारस है गुरू यहाँ जीने से ज्यादा मरने में सुकून है । 💦  

 

---😀---



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KUCHH KHAS KHABAR: 7 दिन में वजन कम करने के उपाय - Tips for weight lo...

KUCHH KHAS KHABAR: 7 दिन में वजन कम करने के उपाय - Tips for weight lo... :   💥  रोजाना सुबह   💥   सुबह जल्दी उठ कर  भिगोए हुए :-   (आधा च...